मल्हारगढ़। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, मल्हारगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री जगदीश देवड़ा ने आज पिपलियामंडी नगर में 5 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पिपलियामंडी नगर के रहवासियों ने अपने अपने स्वर्गीय परिवार जनों की स्मृति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्याऊ सहित वाटर कूलर लगाने की घोषणा की।
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय पिता भगवान प्रशाद तिवारी, माता शशिकला तिवारी एवं धर्म पत्नी रजनी तिवारी की स्मृति में, मुकेश तिवारी महाँकाल भाँग घोटा पिपलियामंडी की और से एक वाटर कूलर घोषणा। की वही बर्तन व्यापारी स्वर्गीय घनश्याम कसेरा की स्मृति में धर्मपत्नी ममता कसेरा द्वारा एक वाटर कूलर, साथ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज द्वारा स्वर्गीय पिता सत्यनारायण एवं मात तीजादेवी भारद्वाज की स्मृति में एक वाटर कूलर साथ ही स्वर्गीय सेठ महादेव हरजानी की स्मृति में उनके सुपुत्र शंकरलाल हरजानी, सुरेशचंद हरजानी, राजेंद्र कुमार हरजानी द्वारा वाटर कूलर युक्त जल मंदिर करवाया गया है। सभी का प्रदेश के उपमुख्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान कर प्रशंसा की।