नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी टाउन- 1 फीडर पर एलटी लाइन शिफ्टिंग का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 13.03.2024 (बुधवार) को 11 केवी टाउन-1 फीडर पर एलटी लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। फीडर बंद रहने से दोपहर 02 से शाम 5.30 बजे तक राजस्व कॉलोनी, आफिसर कॉलोनी, दशहरा मैदान, कलेक्टर निवास, मूलचंद मार्ग, नारकोटिक्स कॉलोनी, बंगला नं. 59, भोलाराम कम्पाउंड, स्कीम नं. 07, शंकर आईल मील, खारी कुआं, फिरोज शाह पेट्रोल पंप आदि क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।