मनासा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज मनासा में 20 करोड़ की लागत से बने 100 बिस्तर के अस्पताल एवं नगर परिषद द्वारा निर्मित ओडिटोरियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू, जिला भाजपा अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी भी मंचासिन थे। नवनिर्मित ओडिटोरियम में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस अवसर पर भारी तादात में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपकों बता दें कि मंत्री विजयवर्गीय करीब 3घंटा देरी से यहां पहुंचे। मंत्री विजयवर्गीय का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।