नीमच। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य मंत्री का मंगलवार को नीमच दौरा रहा। जिसमें मनासा में सिविल अस्पताल एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेई सभा घर का उद्घाटन किया गया। मनासा से नीमच की ओर जब मंत्री का काफिला जैतपुरा चौराहा पहुंचा तो वहां पर पहले से ही बड़ी संख्या में उत्तर मंडल के पदाधिकारी वहां पर मौजूद थे। मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा के नेतृत्व मे मीसाबंदी परिवार पीपलोन की ओर से विष्णु शर्मा दिनेश शर्मा गोपाल शर्मा एवं नरेंद्र शर्मा की ओर सेभव्य स्वागत रखा गया डीजे एवं एक बड़ा स्टेज तथा साथ ही साथ पुर चौराहा फ्लेक्स एवं बैनर से पाठ दिया गया। लेकिन जब मंत्री का काफिला चौराहे पर पहुंचा तो पहले से ही निर्धारित समय से काफी देरी के चलते एवं सुरक्षा कारणों को देखते हुए मंत्री का काफिला रुका तो सही लेकिन पिछले 5 घंटे से स्वागत का इंतजार कर रहे हैं कार्यकर्ताओं में उस समय मायूसी छा गई जब मंत्री ने गाड़ी से उतरने पर मना कर दिया लेकिन जैसे ही पिपलोन के भाजपा कार्यकर्ता एवं मीसाबंदी शिवनारायण नागदा के पुत्र नरेंद्र नागदा ने मंत्री से कहा की दादा मैंने आपकी जीत बालाजी की यहां मन्नत मांगी थी इस पर तुरंत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गाड़ी से उतरे और पैदल ही चल पड़े। मंत्री ने पहले बालाजी के दर्शन किए और फिर वहां पर एक झंडे की स्थापना की। फिर सभी कार्यकर्ताओं ने 51 किलो फूलों की माला से भव्य स्वागत किया गया। इस पर मंत्री ने नरेंद्र शर्मा के कंधे पर हाथ रख इंदौर आने हेतू कहा। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता,नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार , मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, महामंत्री सूरज सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष अशोक नागदा, मीडिया प्रभारी मोहन नागदा, किशन शर्मा, देवकरण शर्मा, कन्हैयालाल प्रजापत, नारायण सिंह, सचिन नागदा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।