BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2024, 12:37 pm
NEWS : विधायक आक्या की उप मुख्यमंत्री एवम् सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ रुपए की सड़को के निर्माण की स्वीकृती दी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंसा पर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवम् सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ रुपए की सड़को के निर्माण की स्वीकृती जारी की है। विधायक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गत दिनों विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से मिलकर चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र हेतु विभिन्न नई सड़को, क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मत एवम् नई पुलियाओं के प्रस्ताव सौंपे थे। इसी क्रम में ये स्वीकृतियां जारी हुई है। इसमें डक्त् 20 से देवनारायण मंदिर केलझर तक 1.7 किमी सड़क के लिए 82 लाख रूपए, बस्सी गर्वा घाटी से पूराने सोनगर तक 2.2 किमी सड़क के लिए 107 लाख रूपए, बस्सी टोल प्लाजा से प्रसिद्ध टुकड़ा माता मंदिर तक 1.00 किमी सड़क के लिए 50 लाख रुपए, घोसुंडा बाईपास 1.7 किमी के लिए 160 लाख रूपए, पालछा से जावद अठाना मार्ग पर 3.2 किमी सड़क के लिए 100 लाख रुपए की स्वीकृती जारी की गई है। विधानसभा वासियों की इन पुरानी लंबित मांगों की स्वीकृती के लिए क्षेत्रवासियों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है की घोसुंडा बाईपास बनने से औडून्द, सतपुड़ा, नेतावल महाराज, कंथारिया वासियों को आवागमन में बहुत सुविधा होगी। टुकड़ा माता जी सड़क बनने से मंदिर तक जाने वाले दर्शनार्थियों एवम् बस्सी बांध एवम् अभ्यारण्य पर जाने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी। इसी तरह पालछा से एमपी मार्ग की बहुत समय से मांग की जा रही थी साथ ही सोनगर एवम् केलजर वासियों को भी सड़क निर्माण से सुविधा होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE