चित्तौड़गढ़। पूर्व केबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद उदयलाल आंजना को चितौड़गढ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी घोषित करने पर शहर कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई व हर्ष प्रकट किया गया।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि चितौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना को कांग्रेस पार्टी से लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित करने पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी की अध्यक्षता में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्री चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया । कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा शहर अध्यक्ष अनिल सोनी ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट सहित समस्त मंडल अध्यक्षगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।