नीमच। कार्यक्रम में मंडल के रतलाम रेलवे स्टेशन, नीमच, धौसवास गुड्स शेड, मंदसौर, चित्तौड़गढ़, उज्जैन, सीहोर देवास एवं व इन्दौर स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में इन्दौर स्टेशन पर माननीय कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश तुलसीराम सिलावट, माननीय सांसद इन्दोर शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला राकेश, माननीय मंत्री भी कैलाश विजयवर्गीय, देवास स्टेशन पर माननीय सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, उज्जैन स्टेशन पर माननीय विधायक अनिल जैन कालूहेड, रतलाम में माननीय सांसद गुमान सिंह डामोर, माननीय विधायक रतलाम मथुरालाल डामर, माननीय महापौर प्रहलाद पटेल, मंदसौर स्टेशन पर माननीय सांसद सुधीर गुप्ता, माननीय विधायक विपिन जैन, नीमच स्टेशन पर माननीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, चित्तौड़गढ़ स्टेशन का माननीय सांसद सी. पी. जोशी एवं दाहोद वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम में माननीय स्थानीय सांसद जसवंत सिंह भाभोर पर एव माननीय विधायक कनैयालाल किशोरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।