BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2024, 12:47 pm
KHABAR : उप मुख्यमंत्री ने मंदसौर के पिपलिया मंडी में 5 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 5 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने ग्राम तुरकिया पहुंच कर 86 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नई आबादी पहुंच मार्ग का भूमि-पूजन किया। मंत्री देवड़ा ने ग्राम खिलजीपुरा में 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले फोरलेन से श्रवण महादेव मंदिर पहुंच मार्ग का भी भूमि-पूजन किया। 


उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े ताकतवर नेताओं में से एक है। उनका भी सपना सबका साथ सबका विकास पर आधारित है। पिपलिया मंडी में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हो जाने से यहां के लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में स्टाफ की कमी एवं अन्य संसाधनों की कमी को बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सभी को शुद्ध जल मिले इसके लिए सरकार ने नल जल योजना पर काम किया। हर खेत तक पानी पहुंचे। इसके लिए मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना पर काम चल रहा है। मल्हारगढ़ क्षेत्र में 700 करोड रुपए से अधिक की सड़कों का निर्माण किया गया। पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। जनता ने काम की जिम्मेदारी दी है। जिसको राज्य सरकार बखूबी निभा रही है। राज्य सरकार ने विकास के क्षेत्र में चहुमुखी विकास किया है। जहां पर बिजली नहीं आती थी। अब वहां पर 24 घंटे बिजली मिल रही है। आसमान के नीचे सोने वाले, स्टेशन पर सोने वाले लोगों को सरकार ने पक्का मकान दिया है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को इलाज की फ्री सुविधा मिल रही है। नदियों को जोड़ने काम सरकार ने किया है।  


सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि विकास के क्षेत्र में प्रदेश ने नई करवट ली है। विकास के प्रति सरकार की ललक है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में सरकार ने विकास किया है। जातिवाद को छोड़ कर सरकार ने भाईचारा स्थापित किया है। हर वर्ग का सरकार ने विकास किया है। हर क्षेत्र विकास की कहानी बोल रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां पर विकास के काम नहीं हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE