BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2024, 1:33 pm
BIG REPORT : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी जिले को बड़ी सौगात, समारोह में कहा- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है। उन्‍होने देश को संस्‍कृति, संस्‍कार के अनुरूप ढालने का प्रयास किया है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार व्‍दारा जन हितैषी कार्य किए जा रहे है। राजस्‍व महाअभियान के तहत पिछले डेढ महिने में जितने नामांतरण एवं सीमांकन व राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण हुआ है। उतना पहले कभी नहीं हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में स्‍व सहायता समूहो के माध्‍यम से महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। अब देश में जेट विमान उडाने का काम भी नारी शक्ति कर रही है।  दीदीयां ड्रोन उडा रही है। देश के चार करोड लोगों को पक्‍के मकान मिले है और 24 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए है। 

उक्‍त विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मनासा में नगर परिषद व्‍दारा आयोजित कार्यक्रम में 23.90 करोड के कार्याे का लोकार्पण एवं 10.17 करोड के विभिन्‍न 6 विकास कार्याे का भूमिपूजन कर शिलान्‍यास समारोह को सम्‍बोधित करते हुए व्‍यक्‍त किए। नीमच के टाउन हॉल में नगर पालिका व्‍दारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय वर्गीय ने 13 करोड 45 लाख के विभिन्‍न विकास एवं निर्माण कार्याे का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्‍ता, विधायक अनिरूद्ध मारू, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, पवन पाटीदार, नगर परिषद अध्‍यक्ष सीमा अजय तिवारीएवं नगरपालिका अध्‍यक्ष स्‍वाति गौरव चौपडा, कलेक्‍टर दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सहित अन्‍य अधिकारी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्‍या में जनसमुदाय उपस्थित था।

सांसद सुधीर गुप्‍ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का भरपूर लाभ हमें मिल रहा है। संसदीय क्षेत्र में तीन नये मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। साथ ही क्षेत्र में 5 नई रेल लाईन भी स्‍वीकृत हुई है।  अमृत स्‍टेशन योजना में क्षेत्र के 5 स्‍टेशन शामिल किए गए है।

विधायक अनिरूद्ध मारू ने अपने उदबोधन में कहा कि पिछले पांच सालों में मनासा क्षेत्र का काफी विकास हुआ है। गांधी सागर का पानी सिंचाई के लिए जिले एवं क्षेत्र के किसानों को मिलने जा रहा है। हर घर नल से जल योजना का काम भी तेजी से चल रहा है। उन्‍होने मनासा के रिंगरोड निर्माण, एवं वृंदावन गार्डन के विकास के लिए राशि स्‍वीकृति की मांग भी नगरीय विकास मंत्री से की।

नगर परिषद अध्‍यक्ष डॉ.अजय तिवारी ने मनासा नगर के विकास के अब तक हुए कार्याे और भविष्‍य में प्रस्‍तावित कार्याे की जानकारी देते हुए कहा कि मनासा नगर को स्‍वच्‍छ, सुंदर एवं आदर्श नगर बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। कार्यक्रम को अजय तिवारी ने भी सम्‍बोधित किया।

मंत्री विजयवर्गीय ने मनासा में 20 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 100 बिस्‍तरीय सिविल अस्‍पताल भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया और अ‍तिथियों के साथ अस्‍पताल भवन का अवलोकन कर भवन निर्माण की सराहना की।  

प्रारंभ में मंत्री विजय वर्गीय ने मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक मारू, नगर परिषद अध्‍यक्ष सीमा अजय तिवारी, पार्षदगणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्‍वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, गणमान्‍य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी एवं बडी संख्‍या में जनसमुदाय उपस्थित था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE