नीमच। मप्र मानव अधिकार आयोग व्दारा नीमच जिले के सभी नागरिकों को सूचित किया है कि मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की खण्डपीठ बैठक (कैम्प कोर्ट) 15 मार्च 2024 (शुक्रवार) को जिला पंचायत कार्यालय, नीमच के सभागृह में सुबह 11 बजे से आयोजित की जा रही है, जिसमें मानव अधिकार हनन से संबंधित जिले के सभी पूर्व लंबित मामलों एवं नये आवेदन पत्रों की सीधी जनसुनवाई की जाएगी। अतः सभी संबंधित पक्षकार नियत तिथि, स्थान एवं समय पर इस जनसुनवाई में उपस्थित हो।