नीमच। सीआरपीएफ की जन्मभूमि के नाम से ख्यात नीमच में महिला दिवस के उपलक्ष्य में सीआरपीएफ कैंप में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। मंगलवार रात के सीआरपीएफ परिसर स्थित सीटीसी कैंप हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के जवान व अधिकारियों के परिवार की महिलाएं पहुंची। जहां उन्होंने देशभक्ति के गीतों पर सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। और शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया।
इस दौरान पूरा हॉल महिलाओं से खचाखच भरा दिखाई दिया। यह कार्यक्रम खास तौर से उन महिलाओं के लिए हैं आयोजित किया गया जिनके पति घर से दूर देश सेवा में लगे हुए है। कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा दी गई परिस्थितियों के दौरान तालिया से पूरा हॉल गूंज उठा।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीपप्रज्वलन से की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रंजनी दत्ता पत्नी संदीप दत्ता, रबेका सिमटे, संतोष बिना, मोना सिंह, मितुल ठाकुर, श्रीमती ऋतु जैन आदि मंचासिन रहे।
इस दौरान सीआरपीएफ की महिला अधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों के परिवारों की महिला सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रही।