BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2024, 3:25 pm
KHABAR : लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने किया ये बड़ा आयोजन, जब यहां पहुंचे अफीम किसान तो हुआ कुछ ऐसा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मंगलवार को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मध्य प्रदेश इकाई द्वारा नीमच, मंदसौर एवं जावरा में अफीम किसान सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जिसमें सर्वाेच्च उत्पादन देने वाले कुल 90 अफीम किसानों को सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश इकाई में कुल 9 डिवीजन हैं, जिनमें से प्रत्येक डिवीजन से चीरा लगाकर अफीम उत्पादित करने वाले एवं सीपीएस पद्धति के अनुसार बिना चीरा लगे हुए डोडा उत्पादित करने वाले (दोनों श्रेणियों) में अपने डिवीजन में सर्वाेच्च औसत उपज विभाग को प्रस्तुत करने वाले 5-5 अफीम किसानों को सीबीएन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। 

नीमच-प्रथम खण्ड, नीमच-द्वितीय खण्ड एवं नीमच-तृतीय खण्ड के अफीम किसानों के लिए नीमच में, मंदसौर-प्रथम खण्ड, मंदसौर-द्वितीय खण्ड, मंदसौर-तृतीय खण्ड एवं गरोठ के अफीम किसानों लिए मंदसौर में तथा जावरा-प्रथम खण्ड एवं जावरा-द्वितीय खण्ड के अफीम किसानों को सम्मानित करने के लिए सीबीएन  द्वारा जावरा में सम्मान समारोह आयोजित किए गए। जिनमें सर्वाेच्च औसत अफीम उपज सरकार को देने वाले 90 किसानों को माल्यार्पण करते हुए, साफे पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ईमानदारी से अपना सम्पूर्ण उत्पादन सरकार को प्रस्तुत करने के लिए अफीम किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माननीय नारकोटिक्स आयुक्त दिनेश बौद्ध एवं मध्य प्रदेश इकाई के प्रभारी माननीय उप नारकोटिक्स आयुक्त डॉ संजय कुमार द्वारा शुरू की गई इस अनुकरणीय पहल से ईमानदार अफीम किसान स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE