नीमच। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा रानी अवंतीबाई लोधी राज्य विश्वविद्यालय के शुभारम्भ समारोह का प्रदेश के 52 जिला मुख्यालय पर स्थित अग्रणी महाविद्यालयों में सीधा प्रसारण हुआ। इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का आयोजन पीजी कॉलेज नीमच के पुराने भवन स्थित सभागार में भी किया गया।
इस लाइव प्रसारण को देखने के लिए प्राचार्य डॉ. केएल जाट, प्रोफेसर वीके जैन, प्रशांत मिश्रा, डॉ. संजय जोशी, डॉ. आरके गुजेटिया, प्रभावति भावसार, जीआर शर्मा, डॉ. सीपी पंवार, अपर्णा रे और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। सागर में मुख्यमंत्री ने विद्यासागर आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय के खोलने की भी घोषणा की। सागर के साथ ही खरगोन में मामा टंटया भील विश्वविद्यालय और गुना में परम वीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय की सौगात दी। इसमें शिक्षण के साथ ही अन्वेषण, नवाचार, तकनीकी कौशल पर आधारित अधिगम होगा। भारतीय ज्ञान परम्परा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को दृष्टिगत रखकर गुणवत्तापूर्ण अध्ययन अध्यापन होगा।