दूदरसी। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ भोपाल के तत्वावधान में वर्ष 2024 का राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर राजगढ़ जिले का गांव रयालती पनवाड़ी में 3 मार्च से 9 मार्च तक तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें संपूर्ण प्रदेश के जिलों के महाविद्यालयों से चयनित स्वयं सेवकों ने भाग लिया। इस राज्य स्तरीय शिविर में नीमच महाविद्यालय से यश काठा ने विक्रम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। जन स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य की थीम पर आधारित था यह शिविर। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा सिद्धी धाकड़ ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार उत्तराखंड में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता करने व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एल जाट रासेयो के जिला संगठक अरुण चौरसिया कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह सोलंकी सह कार्य क्रम अधिकारी राकेश कास्वां व महाविद्यालय के स्टाफ ने बधाई प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की। उक्त जानकारी कार्य क्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने दी।