BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2024, 5:24 pm
KHABAR : जिले के 14 गांवों में इस दिन होगा राजस्व सेवा शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं का किया जाएगा समाधान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्ग दर्शन में नीमच जिले में राजस्व विभाग से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्व सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्‍तर्गत आज गुरूवार 14 मार्च 2024 को प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक जिले की सभी तहसीलों के 14 ग्रामों में राजस्व अधिकारियों द्वारा विशेष राजस्व शिविर लगाया जाएगा।

अधीक्षक भूअभिलेख अरविंद गुप्‍ता ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि राजस्‍व सेवा शिविर अभियान के तहत गुरूवार 14 मार्च 2024 को  नीमच नगर तहसील के नीमच सिटी एवं ग्राम अरनिया कुमार,  नीमच ग्रामीण तहसील के ग्राम घसूण्‍डी बामनी, चम्‍पी, जीरन तहसील के गाँव बमोरी, जावद तहसील के ग्राम उम्‍मेदपुा एवं लासूर, मनासा तहसील के ग्राम चपलाना, पडदा एवं आमद, सिंगोली तहसील के ग्राम सिंगोली, दौलतपुरा एवं शहनातलाई, रामपुरा तहसील के गाँव बरलाई में राजस्‍व सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे है।

कलेक्टर दिनेश जैन ने अधिकाधिक ग्रामीणों से इन राजस्व सेवा शिविरों में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने ने सम्बन्धित राजस्व अधिकारियो और पटवारियों को निर्देश दिए है, कि वे कोटवारों के माध्यम से सम्बन्धित गाँव में शिविरों की सूचना ग्रामीणों और किसानो को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE