नीमच। आयुष भवन में आज वंचित वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जन कल्याण पीएम सूरज पोर्टल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयुष भवन पर आयोजित कार्यक्रम मे विधायक दिलीप सिंह परिहार, सीईओ गुरु प्रसाद और एसडीम ममता खेड़े उपस्थित रही।
लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो वर्ग दशकों तक वंचित रहा, उस वर्ग के विकास के बिना हम विकसित भारत की कल्पना नहीं कर सकते। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वंचित वर्गों को कांग्रेस की सरकार ने मूलभूत सुविधाओं से दूर रखा। हमारी सरकार की कोशिश है कि गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो। भाजपा की सरकार वंचितों तक पहुंची है। उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाया है।
कार्यक्रम में मौजूद विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि पीएम सूरज पोर्टल के माध्यम से वंचितों के विकास की नई संभावनाएं जन्म लेगी। पोर्टल पर लघु भारत और वंचितों के लिए सरकार की योजनाओं का प्रसारण भी हुआ।