नीमच। मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी एवं सदस्य राजीव कुमार टंडन कल 14 मार्च 2024 को रात्रि 8.30 बजे नीमच आएंगे। आयोग के अध्यक्ष व सदस्य 15 मार्च को प्रातः 10 बजे जिला जेल नीमच का निरीक्षण करेंगे और प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय के सभागार में नीमच जिले के मानव अधिकार आयोग में लंबित प्रकरणों पर सुनवाई करेंगे। मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष व सदस्य 15 मार्च को दोपहर 2 बजे कार व्दारा नागदा (उज्जैन) के लिए प्रस्थान करेंगे।