नीमच। जल जीवन मिशन अंतर्गत गांधी सागर-2 समूह जल प्रदाय योजना के तहत एक दिवसीय कलस्टर स्तरीय कार्यशाला का परियोजना क्रियान्वयन ईकाई नीमच की सहयोगी संस्था कैंप के माध्यम से जनपद सीईओ राजेन्द्र पालनपुरे, पीसीओ रोशनलाल मालवीय, प्रबंधक (जनसहभागिता) जल निगम विजय बारेवार की अध्यक्षता में कलस्टर चीताखेड़ा , धनेरियकलां एवं जनपद पंचायत नीमच में मंगलवार एवं बुधवार को आयोजित की गई। आपसी समन्वय व सहयोग से योजना को सफलतापूर्वक पूर्ण करनेके उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में नीमच पंचायतों के सरपंच, सचिव,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता आदि की उपस्थित थे। कार्यशाला में योजना की संपूर्ण जानकारी दी गईं एवं वर्तमान की योजना, निर्माणाधीन समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।