नीमच। नीमच आगमन पर भाजपा के कद्दावर नेता और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजववर्गीय ने अपने बयान में कहा की मुझे अफ़सोस है की मेरे देश का विपक्ष परिपक्व नहीं है। वर्तमान के विपक्ष की भूमिका नकारात्मक है, देश में वर्तमान में दो धारा चल रही है, एक धारा में मोदी भारत के विकास का एजेंडा लेकर चल रहे है, तो दूसरे में कुछ लोग मोदी को हराने के लिए कार्य कर रहे है। उक्त बयान पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी के नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा की कैलाश विपक्ष तो परिपक्व है और उसकी प्रमाणिकता यह है की मात्र 10 साल में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के नागरिको के लिए उनके टैक्स के बदले दिल्लीवासियों को बिना अमीर गरीब के भेदभाव के बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओ के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजर्गाे के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, 18 साल से ऊपर की महिलाओ के लिए प्रति महीना 1000 रूपये, शहीद के परिवार को एक करोर्ड़ रूपये की सम्मान राशि, खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं जैसी अनगिनत योजनए चालू कर दिल्ली के बजट को फायदे का बजट बनाया है और अपनी परिपक्वता का परिचय दिया है। जबकि मात्र दिल्ली सरकार का ही एक ऐसा बजट है जो फायदे में है बाकि सभी राज्य घाटे में चल रहे है जिनमे अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकारे है पहले उन्हें परिपक्व कर दीजिये। वही पर 10 साल मोदी सरकार और 20 साल मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार अर्थात 10 साल से डबल इंजन की सरकार ने अपरिपक्वता का परिचय देते हुए देश को 245 लाख करोड़ रूपये और प्रदेश के हर नागरिक पर 50 हजार का कर्ज बिना कोई सुविधाएं दिए लाद दिया है फिर भी अपने मुंह मिया मिट्ठू बनकर विपक्ष को बदनाम कर रहे हो, कैलाशजी पहले अपनी पार्टी का आंकलन कीजिय उसके बाद विपक्ष का आंकलन कीजिये उसमे ही समझदारी है।
अग्रवाल ने कहा की एक और तो मोदीजी ने अधिकतम सरकारी संस्थाओ को अपने चहेतो को बेच दिया फिर भी देश का कर्ज 45 लाख करोड़ से बढ़कर 245 लाख करोड़ रूपये हो गया और उन पैसो के बदले केजरीवाल सरकार की तर्ज पर एक भी अच्छा अस्पताल, स्कूल नहीं बनवा पाए और जिस आदमी ने सरकारी सम्पतिया बेच कर देश का विकास नहीं कर पाए आप उन मोदीजी के विकास के एजेंडे की बात करते हो आप ही बता दीजिये की कितने उच्चस्तरी शिक्षण संसथान या अस्पताल मोदीजी या मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार ने बनवा दिए फिर कहिये की भाजपा परिपक्व है या विपक्ष। आपकी भाजपा सरकार की परिपक्वता तो भ्रष्टाचार में जरूर है की आप पंचायत से लेकर सचिवालय के गलियारों तक चले जाइये आपको जीता जागता प्रत्यक्ष परिणाम मिल जाएगा। फिर भी आप विपक्ष के परिपक्व होने पर कटाक्ष करते है ?
अग्रवाल ने कहा की अगर हम नीमच नगरपालिका अर्थात ट्रिपल इंजन सरकार की बात करे तो यंहा तो अपरिपक्वता के चलते भाजपा सरकार ने बंगला बगीचा के रहवासियों को जो मालिक थे आज लीजधारक बना दिया यह कैसी परिपक्वता है ? आपकी ही भाजपा सरकार निरंतर नीमच नरपलिका में काबिज है फिर भी मात्र जमीनों की हेराफेरी करने और पूरी नगरपलिका को भ्रस्टाचार का अड्डा बनाकर छोड़ दिया है फिर भी आप परिपक्वता की बात करते है। पहले अपने ट्रिपल इंजिन सरकारों को परिपक्व कीजिये फिर हमारे ऊपर कटाक्ष करेंगे तो ठीक रहेगा मात्र बयानबाजी कर तथ्यों से मुंह मोड़ लेना सर्वथा अनुचित है।