BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2024, 10:54 am
NEWS : पीएम कुसुम योजनान्तर्गत सौलर संयत्र की प्रशासनिक स्वीकृति वितरण, जिला स्तरीय कार्यक्रम राशमी में वी.सी. के माध्यम से हुआ आयोजित, पढे़ संजय खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पीएम कुसुम योजनान्तर्गत सौलर संयत्र की प्रशासनिक स्वीकृति वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को विधायक अर्जुन लाल जीनगर की अध्यक्षता में पंचायत समिति राशमी में वी.सी. के माध्यम से आयोजित किया गया। 


उप निदेशक उद्यान शंकर लाल जाट ने बताया कि कार्यक्रम में कृषकों के सौलर संयंत्र की प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी कर वितरण किया गया। जिले में कुल 151 प्रशानिक स्वीकृतियां जारी कि गई जिसमें कुल 137 प्रशासनिक स्वीकृतियां ब्लाक स्तरीय वी.सी. में सबंधित कृषकों को वितरित की गई। जिले में उक्त लाभार्थियों के अतिरिक्त 325 अन्य कृषकों ने भाग लिया। वी.सी. के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री द्वारा कृषकों से संवाद किया गया। कृषकों ने बताया कि कृषि में सौलर पम्प लगने से किसानों को बिजली के बिल से छुटकारा मिलेगा, जितना चाहे उतना बिजली का उपयोग कर सकेंगे, जहरीले जानवरों से बचाव होगा तथा रात्रि कालीन सिंचाई से निजात मिलेगी। इस दौरान कृषकों ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली और अनुदान हेतु ज्यादा से ज्यादा पत्रावलियां ऑनलाईन आवेदन करवाने के लिए जानकारी ली।


जिला स्तरीय वी.सी. में उपखण्ड अधिकारी गोविन्द सिंह, कृषि अधिकारी हिरा लाल सालवी, स.कृ.अ. हेमराज रेगर, ललित कुमार शर्मा एवं राशमी ब्लॉक के कृषि पर्यवेक्षक मुकेश कुमार तेली, नारायण लाल जाट, मुकेश कच्छावा, अभिषेक चौधरी, रेखा जाटोलिया, रेखा वीरवाल, खुशीराम कुमावत, पुखराज कुमावत, मनोज कुमार जांगिड़ एवं सेवानिवृत स.कृ.अ. श्री लालु राम वैष्णव तथा समस्त पंचायत समिति में ब्लॉक स्तरीय वी.सी. संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। वी.सी. में भाग लेने के लिए राशमी पं.स. के  जितेन्द्र कोठारी, सुरेश जाट, सुरेश जाट डिण्डोली, मुकेश, प्रभु लाल, लालु राम वैष्णव लाभार्थी कृषक तथा अन्य कृषक उपस्थित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE