BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2024, 10:59 am
NEWS : पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च एवं मेगा ऋण मेला का आयोजन, प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया शुभारंभ, पढे़ संजय खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को  केशव माधव सभागार, न्यू क्लॉथ मार्केट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित मेगा ऋण मेले में पीएम सूरज पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने इसके साथ सेप्टिक टैंक वर्कर्स को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड का वितरण एवं वंचित वर्गों के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत भी किया।


मेगा ऋण मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीधे संवाद किया गया। मेगा ऋण मेले में राष्ट्रीय निगमों (राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, नई दिल्ली) के माध्यम से अनुसूचित जाति, सफाई कर्मचारी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत किया गया।


इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति सुरेंद्र सिंह पुरोहित, प्रधान देवेंद्र कंवर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, परियोजना प्रबंधक अनुजा निगम और उपनिदेशक समाज कल्याण आशीष शर्मा, एसओ प्रियंका धाकड़, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र सिंह यादव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेंद्र सिंघल, उपनिदेशक प्रवीण जैन, अर्बन बैंक अध्यक्ष आई एम सेठिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE