BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2024, 11:02 am
NEWS : मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी, की प्रतिज्ञा के साथ हिन्दुस्तान जिंक में 53 वां सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न, सुरक्षा को दैनिक जीवन के व्यवहार में लाना आवश्यक - धीरज पंवार, पढे़ रेखा  खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौडगढ़। हम सभी सुरक्षा के बारे में भलीभांती जानते व समझते है लेकिन उसे दैनिक जीवन के व्यवहार में लाना जरूरी है, सुरक्षा के प्रति कार्यक्षेत्र या परिवहन, जिम्मेदारी से ही हम स्वयं एवं परिवार को सुरक्षित रख सकते है। यह बात वरिष्ठ निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर धीरज पंवार ने जिंक चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर में आयोजित 53 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिये अतिआत्मविश्वास हमें मुश्किल में डाल सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को दुर्घटनाओं से बचाव के लिये सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता के प्रति प्रतिबद्ध रहना होगा।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया एवं सभी को सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर चंदेरिया जिंक स्मेल्टर के यूनिट हेड विनोद कोठारी ने कहा कि स्वयं और साथी की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा पहला कर्तव्य है। हिन्दुस्तान जिंक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है, किसी भी कार्य को करने से पहले हम उस कार्य को करने के सुरक्षित तरिकों के बारे में सोचा जाएं तो शून्य दूर्घटना और शून्य क्षति के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें यह प्रयास करना होगा की चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर सुरक्षा मानकों के लियें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उदाहरण प्रस्तुत करें।


महामंत्री मजदूर संघ घनश्याम सिंह राणावत ने उपस्थित कर्मचारियों एंव अधिकारियों से सुरक्षा के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने एवं सुरक्षा को सदैव प्राथमिकता में रखते हुए सुरक्षा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की। सुरक्षा प्रमुख बालचंद पाटीदार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर वर्षभर के सुरक्षा प्रदर्शन एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए उद्योग के साथ ही घर एवं सड़क सुरक्षा हेतु चलाएं जा रहे कार्यक्रमों, समुदाय और प्रशासन के साथ मिल कर सुरक्षा जागरूकता अभियान की जानकारी दी। सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरक्षा रैली, रन फॉर सेफ्टी मैराथन एवं कॉलानी में सुरक्षा जागरूकता, राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताओं पोस्टर प्रतियोगिता सुरक्षा नारा प्रतियोगिता क्वीज का आयोजन किया गया एवं कार्यक्रम में विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में पायरो, हाइड्रों एवं सीपीपी की टीम ने नुक्कड नाटक से सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया।


इस अवसर पर मजदूर संघ के पदाधिकारी एसके मौड, जीएनएस चौहान, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के अमित सुराणा, के बालामुरुगन, बीनू राफेल, रिपन घोष, अनूप कुमार, अनुप के.आर, चंडी दास, पवन बाहेती, राकेश रोहिला, ममता शर्मा सुरक्षा विभाग से अभिषेक कोठारी, मीनाक्षी कुमावत, दीपक पटेल, छायांक देशमुख, जीवितेश उपाध्याय, शुभम साहू,भगवती पालीवाल, रेनू सिंघवी एवं विनय सहित जिंक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE