रतलाम। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश अनुसार मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी सीएम राइज विद्यालयों में आगामी सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसी क्रम में नगर के सीएम राइज मॉडल स्कूल (बायपास रोड) के प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 6 एवं 9 में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। प्रवेश के लिए आवेदन प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक विद्यालय कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन 16 मार्च से विद्यालय में जमा किए जा सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है। प्रवेश लाटरी प्रक्रिया द्वारा दिए जाएंगे, प्रवेश प्रक्रिया के पूर्ण होते ही 1अप्रैल से नये सत्र की कक्षाएं प्रारंभ हो जायेगी।