रतलाम। आकांक्षा योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों जेईई,नीट और क्लैट का प्रशिक्षण जनजातीय कार्य विभाग द्वारा दिया जाएगा। इसके लिए वर्तमान में कक्षा दसवीं की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को आनलाइन आवेदन 15 अप्रैल तक करना होगा।उक्त जानकारी देते हुए जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 2024-25 में जेईई के लिए 400 विद्यार्थियों को कोचिंग भोपाल मुख्यालय पर, नीट के लिए 200 विद्यार्थियों को कोचिंग इंदौर मुख्यालय पर तथा क्लैट के लिए 200 विद्यार्थियों को कोचिंग जबलपुर मुख्यालय पर दी जाएगी।चयनित विद्यार्थियों को संबंधित मुख्यालय पर आवास सुविधा, पुस्तक, स्टेशनरी, टेबलेट, इंटरनेट सुविधा, डाटा प्लान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 11वीं एवं 12वीं की तैयारी के साथ इन परीक्षाओं की कोचिंग भी कराई जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन MPTAASपोर्टल पर जमा किए जा सकते हैं।