शामगढ़। नगर में इन दिनों अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ रही है। इसकी शिकायतें भी नगर परिषद तक पहुंच रही थी। इन्हीं शिकायतों के बाद आज नगर परिषद का अमला हरकत में आया और अतिक्रमण हटाओ अभियान छेड़ दिया। इस अभियान के तहत बाजार में निकले अधिकारियों-कर्मचारियों ने सख्ती के साथ अतिक्रमण को हटवाया। नगर के आड़ा बाजार में दुकान के बाहर रखे सामान को जब्त किया।
आपकों बता दें कि नगर परिषद के कर्मचारी दो दिन पूर्व ही दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को लेकर समझाइश दे गए थे। बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा तो आज अभियान चलाकर सख्ती के साथ अतिक्रमण को हटाया। नगर परिषद की कार्रवाई से वाहन चालकों व राहगीरों ने राहत की सांस ली।