BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2024, 1:50 pm
REPORT : नीमच के कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में दिया लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत गठित लोक सम्‍पति सुरक्षा दलों को प्रशिक्षण, पॉवर प्रजेंटेंशन के माध्यम से दी जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में गुरूवार को लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत गठित लोक सम्‍पत्ति सुरक्षा दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नेशनल लेवल मास्‍टर ट्रेनर्स डॉ.राजेश पाटीदार, जिला मास्‍टर ट्रेनर डॉ.अक्षय सिह बावेल ने लोक सम्‍पत्ति सुरक्षा दलों को निर्वाचन अवधि में लोक सम्‍पत्ति की सुरक्षा के लिए तत्‍परतापूर्वक कार्यवाही करने, लोक सम्‍पत्ति सुरक्षा दलों के दायित्‍व, लोक सम्पति दस्‍ते में शामिल सदस्‍य,  उनके व्‍दारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में विस्‍तार से पावर प्रजेंटेंशन के माध्‍यम से प्रशिक्षण दिया।

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दिनेश जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में बताया गया, कि थाना प्रभारी लोक सम्‍पत्ति विरूपण से संबंधी प्राप्‍त शिकायतों को एक पंजी में पंजीबद्ध करेगे तथा शिकायत की जांच कर, सही पाये जाने पर कार्यवाही करेंगे। प्रशिक्षण में सार्वजनिक स्‍थानों का विरूपण, निजी स्‍थानों का विरूपण, अभ्‍यर्थी व्‍दारा अनुमति, प्राप्‍त करने, वाहनों का विरूपण, हॉल आडिटोरियम और अन्‍य सार्वजनिक सम्पत्ति का विरूपण, शासकीय सम्पत्ति का विरूपण तथा उसकी रोकथाम के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE