सेगांव। माँ देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी की पावन नगरी में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित खाटूश्यामजी पंचम वार्षिक भजन संध्या व फाग महोत्सव का आयोजन बुधवार की रात्रि में किया गया। जिसमें मुंबई से नम्रता करवा, इंदौर से शुभम राणा,मक्सी से अमित पारीक ने अपनी सुमधुर भजनों पर देर रात सुबह 4 बजे तक श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर श्यामप्रेमीयो को झूमाया। सुबह 4 बजे आरती कर 56 भोग प्रसादी का वितरण किया गया।
रात 8 बजे गणेश वंदना व हनुमानजी के भजनों से कीर्तन की शुरुआत की गई। शुभम राणा इंदौर ने रात 11 बजे तक भजनों पर रिझाया, उसके बाद नम्रता करवा मुंबई ने रात 2 बजे तक एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर झूमाया। इसके बाद अमित पारीक ने भजनों का समा बांधा जो सुबह 4 बजे तक चला। इस अवसर पर आसपास सहित दूर दूर से श्यामप्रेमी उपस्थित हुए।