झालावाड़। जिलेभर के सभी चिकित्सा संस्थानों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। विगत वर्षाे में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करवाने वाले चिकित्सा संस्थानों को जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार नागर, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. लेखराज मालव, डीपीसी डॉ.आर.एस.मेहर, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक प्रभु लोधा व प्रधानाचार्य एएनएम ट्रेनिंग सेन्टर कमलेश कुमार शर्मा मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन इन्द्र कुमार जैन ने किया। जिन संस्थाओं के द्वारा जिले में अधिकतम एएनसी पंजीयन, हाई रिस्क प्रिगनेन्सी का चिन्हीकरण, 12 सप्ताह में एएनसी पंजीयन, चतुर्थ एएनसी चौकअप एवं उत्कृष्ट सेवाये प्रदान करने पर सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बकानी, डग, खानपुर, दुर्गपुरा एवं पीएचसी पचपाहड को उपस्थित अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार नागर ने बताया कि हर माह की 9, 18 व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाते हुये सभी गर्भवती महिलाओं को एएनसी चौकअप व टीकाकरण हेतु चिकित्सा संस्थानों पर आवश्यक जॉचे करे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने अपने उद्बोधन में बताया कि जिले की सभी संस्थायें एवं जिम्मेदार कार्मिक मातृ एवं शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिये प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को सुचारु रुप से संचालित करे तथा प्रत्येक गर्भवती महिला का समय पर 12 सप्ताह में पंजीकरण करवाते हुये सभी आवश्यक जॉचे अभियान के तहत चिकित्सक व महिला रोग विशेषज्ञ की देख रेख में करवाना सुनिश्चित करे। जिससे महिला का सुरक्षित प्रसव हो और जच्चा बच्चा स्वस्थ रहे।