BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2024, 6:30 pm
BIG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले कलेक्टर दिनेश जैन का बड़ा आदेश, अब अगर नीमच जिले से किया इस वस्तु का निर्यात तो होगी ये बड़ी कार्रवाई, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट नीमच दिनेश जैन व्‍दारा म.प्र.पशु चारा(निर्यात नियंत्रण) आदेश2000 के तहत पशुओं के आहार में आने वाले सभी प्रकार के चारा, भूसा, घास, ज्‍वार आदि पशु चारे का उपयोग ईट भट्टे में जलाने, फैक्ट्रियों में जलाने एवं प्रदेश की सीमा से बाहर निर्यात को तत्‍काल प्रभाव से 30 जून 2024 तक के लिए प्रतिबंधित किया गया है। उपरोक्‍तानुसार समस्‍त प्रकार के भूसा, चारा, घास, कडवी आदि को कोई भी कृषक, व्‍यापारी, व्‍यक्ति या निर्यातक संस्‍था  किसी भी प्रकार के वाहन, नाव, मोटर-ट्रक, बैलगाडी एवं रेल्‍वे अथवा अन्‍य साधन व्‍दारा जिले के बाहर बिना कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट की लिखित अनुमति के निर्यात नहीं करेंगे। यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू होगा। उक्‍त आदेश का उल्‍लंघन होने पर म.प्र.पशु चारा (निर्यात नियंत्रण) आदेश 2000 के निहित प्रावधानों के तहत दण्‍डात्‍मक कार्यवाही की जावेगी।

ज्ञातव्‍य हो, कि उप संचालक पशु चिकित्‍सा सेवाएं जिला नीमच एवं जिले की गौशालाओं के अध्‍यक्ष, सचिवों एवं पशुपालक किसानों के व्‍दारा संज्ञान में लाया गया है, कि नीमच जिला अंतर्गत चारा भूसा के निर्यात होने व अन्‍य कारणों से पशुओं के भूसा एवं चारा आदि की कमी होने की आशंका है। अतः जिले में उत्‍पादित भूसा एवं चारे को पशुओं हेतु पर्याप्‍त मात्रा में आपूर्ति एवं उनका संग्रहण करना आवश्‍यक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE