मंदसौर। किसान नेता महेन्द्र सिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सहकारी समितियों में किसानों के फसली ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2024 है। जिसे आगे बढ़ाकर 30 मई 2024 की जावे। गुर्जर ने कहा कि वर्तमान समय में रबी की कुछ फसलें खेतों में खड़ी है और शेष फसलों की कटाई का काम चल रहा है।
इसके बाद ही किसान मण्डियों में अपनी फसलों को बेचकर सहकारी समितियों के फसली ऋण को जमा करता है। ऐसी परिस्थिति में अंतिम तिथि 28 मार्च 2024 तक किसान फसली ऋण जमा करने में असमर्थ हैं।
गुर्जर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानों की इस व्यवहारिक समस्या को ध्यान में रखते हुए फसली ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च से बढ़ाकर 30 मई 2024 की जावे। ताकि अन्नदाता किसान शून्य ब्याजदर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें अन्यथा किसानों को 12ः ब्याज चुकाना होगा।