चित्तौडगढ। विधानसभा चुनाव में चंद्रभान सिंह आक्या के विजयी होने व लगातार तीसरी बार विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ का प्रतिनिधित्व करने पर मेवाड़ क्षत्रीय राजपूत समाज द्वारा आसावरा माता धर्मशाला में विधायक आक्या का स्वागत व अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बढ़ी संख्या में समाज के पदाधिकारीयों व समाजजनो द्वारा आक्या का मेवाड़ी साफा, पाग, दुपटटा ओड़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस दौरान विधायक आक्या ने आवरीमाताजी मंदिर में माता का आशीर्वाद लेते हुए क्षैत्रवासीयो की खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात राजपुत धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहां की आवरी माता के आशीर्वाद व क्षैत्रवासीयो के स्नेह, समर्थन व आशीर्वाद से उन्हे लगातार तीसरी बार विधानसभा क्षैत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आमजन को राहत व क्षैत्र का विकास हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही है तथा आगे भी जनता सेवा उनका प्रमुख ध्येय रहेगा। इससे पूर्व आसावरा पहुंचने पर विधायक आक्या को ढोल नंगाडों के साथ जुलुस के रूप में मंदिर परिसर तक लाया गया इस दौरान अनेक जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उदयसिंह खंगारोत जाड़ोली, राजेन्द्रसिंह सोलंकी भदेसर, इंर्द्रसिंह चरलिया, भंवर सिंह, शक्तावत करेड़िया, रघुवीरसिंह झाला बड़ीसादड़ी, भंवरसिंह चौहान कास्या, नरेन्द्रसिंह, मोहनंिसह शक्तावत करेड़िया, भंवर सिंह पगारा, नरेन्द्रसिंह नरधारी, गोरधनसिंह झाड़ोली, जोरावरसिंह, सज्जनसिंह, जालम सिंह , शक्तिसिंह, प्रहलादसिंह, हरिसिंह, अभयसिंह शक्तावत, तेजपालसिंह खोर, भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी, भंवरसिंह नेतावल गढ़ पाछली, दोलतसिंह पंवार, खुमानसिंह आकोला, अजयपालसिंह चरपोटिया, प्रतापसिंह भाटी, भगवतसिंह भाटी, रामसिंह भाटी, शक्तिंिसह भाटी, अजयपालसिंह गौड़उ सहित बढ़ी संख्या में मेवाड़ क्षत्रीय राजपूत के पदाधिकारी व समाजजन के साथ ही अशोक रायका, हरिकिशन मेनारिया, कालुलाल करेड़िया, सागर गेलड़ा, प्रकाश भण्डारी आदि उपस्थित थे।