बड़वानी। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की जिसमे खरगोन बड़वानी लोकसभा से कांग्रेस ने एक बार फिर नये चेहरे के साथ पोरलाल खरते को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
टिकिट मिलने के पश्चात देर रात 9 बजे पोरलाल खरते बड़वानी मुख्यालय पहुंचे बता दे की विधायक कार्यालय पर कांग्रेस प्रत्याशी पोरलाल खरते का विधायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया मिडिया से चर्चा के दौरान पोरलाल खरते ने कहा की लोकसभा चुनाव प्रत्याशी नहीं बूथ लेवल का कार्यकर्ता लड़ रहा है उन्होंने कहा हम शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी पलायन जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल पर निशाना साधते हुए कहा की 15 साल से भाजपा के सांसद हैं लेकिन आज तक गांव में कोई विकास के काम नहीं हुए है मौजूदा सांसद को दोबारा टिकट दिया ये विकास की बात करते है विकास तो दूर सांसद लोकसभा क्षेत्र के कई गांव तक तो पहुंचे ही नहीं पोरलाल खरते ने कहा हम गांव गांव जायेगे हमें जनता और कारकर्ता का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है ये चुनाव हम भारी बहुमत से जीतेंगे।