BREAKING NEWS
KHABAR : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मालवा.. <<     KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव का छतरपुर.. <<     KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई टली,.. <<     REPORT : जनसुनवाई में कालबेलिया परिवार ने लगाई.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में 190 तहसीलदार और एसएलआर बने.. <<     KHABAR : विकास को मिली रफ्तार, 34 करोड़ की लागत से.. <<     NEWS : जरूरतमंद दिव्यांग बेटी को भेंट की सिलाई.. <<     VIDEO NEWS: GAD का बड़ा फैसला:नीमच-मंदसौर के अफसरों को.. <<     NEWS : अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शोयब खान का.. <<     NEWS : अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के.. <<     छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 3:56 pm
BIG REPORT : न्यायालय का आदेश नहीं मानने वाले आरोपी को कारावास, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मनासा ने सुनाई सजा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। सक्षम नरूला, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा के द्वारा सिविल प्रकरण में सुपुर्दगी पर दी जप्तशुदा मोटरसायकल को न्यायालय के आदेश के बावजूद भी न्यायालय में प्रस्तुत न कर न्यायालय का आदेश नहीं मानने वाले आरोपी इंदरमल पिता नग्गा जी बंजारा, उम्र-50 वर्ष, निवासी-ग्राम तलाऊ, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 406 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के कारावास व 2000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं रमेश नावड़े द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना वर्ष 2015 की हैं। आरोपी इंदरमल का मोहम्मद मुस्लिम के विरूद्ध मनासा न्यायालय में बजावरी प्रकरण लंबित था, जिसमें न्यायालय द्वारा आरोपी के विरूद्ध कुर्की वारण्ट जारी किया था, जिसके पालन में न्यायालय नाजीर द्वारा दिनांक 27 मार्च 2015 को आरोपी के घर से उसकी मोटरसायकल को जप्त किया गया था तथा उसको इस शर्त के साथ सुपुर्दगी पर दिया गया था, कि जब भी न्यायालय द्वारा आदेश दिया जायेगा वह मोटरसायकल को न्यायालय में प्रस्तुत करेगा। इसके उपरांत भी न्यायालय द्वारा आरोपी को मोटरसायकल को न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने का आदेश दिये जाने के पर भी आरोपी द्वारा मोटरसायकल को प्रस्तुत नहीं किया गया, जिस कारण आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना कुकड़ेश्वर में अमानत में खयानत करने की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई व विवेचना के उपरांत अभियोग-पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी, पंचसाक्षी सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी रमेश नावड़े, एडीपीओ द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE