BREAKING NEWS
KHABAR : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मालवा.. <<     KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<     KHABAR : आलोट में विप्र रक्त संगठन का पैदल मार्च,.. <<     BIG NEWS : न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठा परिवार,.. <<     VIDEO NEWS: रोटी की लड़ाई... खेत बचाने जनसुनवाई.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव का छतरपुर.. <<     KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई टली,.. <<     REPORT : जनसुनवाई में कालबेलिया परिवार ने लगाई.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में 190 तहसीलदार और एसएलआर बने.. <<     KHABAR : विकास को मिली रफ्तार, 34 करोड़ की लागत से.. <<     NEWS : जरूरतमंद दिव्यांग बेटी को भेंट की सिलाई.. <<     VIDEO NEWS: GAD का बड़ा फैसला:नीमच-मंदसौर के अफसरों को.. <<     NEWS : अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शोयब खान का.. <<     NEWS : अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश के.. <<     छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 4:17 pm
BIG NEWS : वास्तविक बदलाव की ओर अग्रसर हो रहा है भारत - सुधीर गुप्ता, भाजपा मण्डल पिपलौदा की बैठक को किया संबोधित, बूथ विजय संकल्प अभियान की ली जानकारी, पढे़ पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

पिपलौदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वास्तविक बदलाव की ओर भारत अग्रसर हो रहा है प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश और समाज जीवन का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां विकास की गति को बल न मिल रहा हो। कोरोना काल खंड हो या फिर यूक्रेन संकट या फिर अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी पर हर जगह भारत की विदेश नीति की कुशल छाप दुनिया में देखी जा रही है सरकार देश की आंतरिक व वाहय सुरक्षा के प्रति भी सजग है और वह आतंक के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। सरकार द्वारा उठाया गया हर कदम उनकी हर बात राष्ट्र निर्माण की दिशा में बढाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है उक्त बात जावरा मंदसौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याक्षी सुधीर गुप्ता ने भाजपा मण्डल पिपलौदा द्वारा नगर के शिवाय पैलेस पर आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ से कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को ही बदल दिया है। आज देश में योजनाओं की केवल घोषणा ही नहीं होती अपितु उनका समयबद्ध क्रियान्वयन भी हो रहा है। 


बूथ विजय संकल्प अभियान की ली जानकारी
बैठक को भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, विधानसभा संयोजक महेश सोनी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, जिला कार्यालय मंत्री बद्रीलाल शर्मा, जिला मंत्री रतनलाल लाकड़, विधानसभा विस्तारक कानसिंह चोहान ने भी संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं व बूथ विजय संकल्प अभियान के बारे में बताया व बूथ पर किये गए कार्याे की जानकारी ली। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माला अर्पण किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा ने दिया। भाजपा मण्डल की ओर से लोकसभा प्रत्याक्षी सुधीर गुप्ता का साल श्रीफल भेट व साफा बांधकर सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारीयो ने भी गुप्ता का स्वागत किया। संचालन भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने किया आभार भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने माना।


बैठक में इनकी रही उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा मण्डल के कचरूलाल जाट, भंवरलाल धनगर, कारूलाल डांगी, इंद्रजीत सिंह नांदलेटा, लोकेन्द्र सिंह बड़ोदा, महेश बोहरा, गोपाल पटेल, अतुल गौड़, राजेश पांचाल, सुरेंद्र सिंह, नानालाल शाह, हेमंत पाटीदार, प्रविण सिंह, प्रह्लाद चोहान, मनमोहन सिंह राणा, स्वप्निल जैन, बाबूलाल साईराम, घनश्याम पाटीदार, भँवरगिरि गोस्वामी, भेरूलाल सरपंच, मुकेश जाट, भंवर धनगर, संजय सोलंकी, देवेंद्र भारद्वाज, भागीरथ पाटीदार, चंपालाल जाट, मोहित वोरा, भेरू सिंह, अनोप सिंह अयाना, राजाराम पाटीदार, लक्ष्मी नारायण पाटीदार, बालाराम पाटीदार, दिलीप चोहान, अंकित जैन, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र शर्मा, शुभम सिंह, अजय पाटीदार, विकास धनगर, यश तिवारी, संजय धनगर, लिपेश राठौड़, सचिन परमार, तेजकुमार दमामी, श्याम प्रजापत, कारूलाल धनगर आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE