झालावाड। जिले के अलग-अलग स्थानों से दिनांक 19 मार्च 2024 को काफी समय से फरार चल रहें 04 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
स्थाई वारंटी में धन्नालाल पुत्र मदू उर्फ मणु जाति भील उम्र 70 साल निवासी जुलमानिया थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ मध्य प्रदेश 20 साल से फरार था, अनार सिंह पुत्र पर्वत सिंह और राजपूत उम्र 69 साल निवासी रणायरा थाना मिश्रौली 30 साल से फरार था, रामस्वरूप पुत्र भूरा पुत्र मोहनलाल जाती मीना उम्र 52 साल निवासी टगर मोहल्ला भवानी मंडी जिला झालावाड़ 28 साल से फरार था, कन्हैया लाल पुत्र किशन लाल उम्र 58 वर्ष निवासी कश्यप कॉलोनी झालावाड़ कोतवाली थाना 28 साल से फरार वारंटर को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की।