रतलाम। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत को देखते हुए थाना उन्हेल (राजस्थान) में आलोट थाना और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों के मध्य बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। उक्त बॉर्डर मीटिंग में एस डीओपी आलोट शाबेरा अंसारी, सीओ गंगधार, आलोट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गड़रिया आलोट सहित आसपास के सारे थाने प्रभारी उपास्थित रहे।
बॉर्डर मीटिंग में आगामी लोकसभा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और किसी भी प्रकार की परिस्थिति आने पर सीमावर्ती जिलों से आपसी सामंजय स्थापित करने के लिए योजना तैयार की गई। मीटिंग के दौरान हिस्ट्री शीटर बदमाशों की सूची, गुंडे, स्थायी वारंटी सूचियों का आदान प्रदान किया गया और बॉर्डर चेक पोस्ट जानकारी एक दूसरे को प्रदान की गई।