BREAKING NEWS
NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<     NEWS : “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ अभियान के तहत.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र की छात्राओं को सिखाए.. <<     NEWS : सतरंगी फूलों की झांकी के बीच कल्कि स्वरूप.. <<     NEWS : पौधारोपण और गौसेवा के साथ मनाया गया पूरण.. <<     KHABAR : कलेक्टर भव्या मित्तल की पहल पर मुंबई की.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश.. <<     KHABAR : बारिश की कामना को लेकर निकली शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : निजी स्कूल पर फीस के नाम पर अतिरिक्त वसूली.. <<     KHABAR : कांग्रेसी पार्षदों ने मंदिर के पास.. <<     देवास में ‘साइबर सेफ क्लिक 2.0’ अभियान,.. <<     KHABAR : बुनियादी सुविधाओं को तरसी उदय नगर कॉलोनी,.. <<     BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस.. <<     NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से.. <<     BIG NEWS : बेटे ने छोड़ा बेसहारा, 10 महीने से भरण-पोषण.. <<     देवास में आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2024, 7:44 pm
BIG NEWS : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सागर में बोले, सागर लोकसभा क्षेत्र के हर बूथ पर 370 प्लस वोटों के साथ जीतकर बनाएंगे इतिहास, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। लोकसभा चुनाव को लेकर सागर के मोतीनगर स्थित आदर्श गार्डन में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शामिल हुए। उन्होंने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपसे सबसे अधिक अपेक्षाएं हैं। इसलिए प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने मुझे आपके पास संवाद करने के लिए भेजा है। मोदी सरकार निरंतर युवाओं को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। वर्ष 2014 से 2024 तक भारत दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो चुका है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में ऐसे कार्य किए, जिन पर पुरानी सरकारें केवल विचार विमर्श ही करती रही। अयोध्या में 500 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद श्रीराम लाल के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। कश्मीर से धारा 370 को हटाने जैसे अहम कार्य किए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है। सागर लोकसभा सीट के हर बूथ पर इस बार 370 प्लस वोटों के साथ इतिहास बनाने का काम करेंगे।


भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रेरित
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रेरित है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए हम सभी को मिलकर अपनी ऊर्जा मिशन 2024 में होने वाले चुनाव में लगाना है। संगठन की मजबूती के लिए पिछले सालों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनमानस तक पहुंचाना है। वहीं युवाओं को भी संगठन से जोड़ने का काम करना है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। तभी वे आगे भविष्य की पीढ़ी को इसके बारे में बता सकेंगे।


भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दल नहीं, एक परिवार की तरह है। जहां कार्यकर्ता ही सर्वाेपरि हैं। भाजपा एक ऐसा दल है जहां कार्यकर्ताओं को बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी की भारतीय युवा शक्ति ने अपनी बुद्धि, कौशल और क्षमता के आधार पर दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया हैं। इस दौरान सागर लोकसभा से प्रत्याशी लता वानखेड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल, जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, लोकसभा प्रभारी जय प्रकाश चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल, श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया आदि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE