मनासा। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन के मार्गदर्शन एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद एवं मनासा एसडीएम पवन बारिया के आदेशानुसार ग्राम पंचायत दांतोली के दूरस्थ ग्राम बोरखेडा में मंगलवार को मतदाता जागरूकता के लिये विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। ग्राम बोरखेडा में आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों की दीदीयों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं नवीन, दिव्यांग बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान कर उनको मतदान करने हेतु प्रेरित किया। मतदान प्रतिशत बढाने के लिये मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता आदि सभी से प्रतिदिन कार्यक्रम जैसे रंगोली प्रतियोगीता, मेहन्दी, रेली, स्कूलो में बच्चो की प्रतियोगिताएं आदि के अंतर्गत गतिविधि करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पंचायत समन्वयक अधिकारी गोपाल परिहार जनपद पंचायत मनासा एवं विकासखण्ड प्रबंधक नरेन्द्र परमार, सहायक विकासखण्ड प्रबंधक कमल भुरिया सहित पंचायत कर्मी आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।