बुरहानपुर। जिले की ग्राम पंचायत मोहम्मद पूरा के अंतर्गत आने वाली सलीम कॉलोनी के रहवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे है। जिसे लेकर मंगलवार को कॉलोनी के रहवासियों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। सभी रहवासियों का कहना है की हम लोग यहाँ करीब 25 वर्षाे से निवास कर रहे है लेकिन अबतक हमे स्थायी बिजली नही मिली है। हमे अस्थायी बिजली से काम चलाना पड़ रहा है जिसका मासिक बिल अधिक मात्रा में आने से हम बिजली बिल नही भर पा रहे है जिस कारण हमारा बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। हम सभी कॉलोनीवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हमारे बच्चे भी पढ़ाई नही कर पा रहे है। हम सभी कॉलोनी के रहवासी जिला कलेक्टर से मांग करते है की हमे स्थायी बिजली कनेक्शन दिया जाए।