छतरपुर। जिला के नगर परिषद बिजावर में नगर विकास के लिए शासन की कार्यकल्प योजना में काल बना उपयंत्री। निर्माण कार्य में खुलेआम किया जा रहा है भ्रष्टाचार। जहां नगर में इस योजना के माध्यम से डाकखाना चौराहे से बस स्टैंड तक दोनों ओर सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा और बिना बेस डाले रोड बनाया जा रहा है इस रोड निर्माण में बिना रेत के 100ः स्टोन क्रेशर डस्ट डाली जा रही है और जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वहीं इस योजना में आए एक करोड़ रुपयों का काम ना कराने पर शासन ने 30 लाख रुपया इस निकाय वापस ले लिया गया। जब इस घटिया निर्माण कार्य की चर्चा मुख्य नगर पालिका अधिकारी की गई तो उनका वही रटा-रटाया जवाब मिला जांच कराएंगे। जब इसी मामले लम्बे समय से पदस्थ सब इंजीनियर प्रजापति से चर्चा की गई तो उनका जवाब मुख्य नगर पालिका अधिकारी के विपरित मिला। आखिर एक ही संस्था के दो जिम्मेदार अधिकारी अलग-अलग कैसे हो सकते हैं सुनिए उन्हीं जुबानी। वहीं नगर परिषद के निर्वाचित सदस्यो द्वारा नगर विकास के लिए प्रस्तावित कार्यों को भी इस सब इंजीनियर द्वारा गंभीरता से नहीं लिया है और मनमाने तौर पर काम कराकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अब देखना यह है कि शासन इन भ्रष्टाचारियों पर क्या कार्रवाई करता है।