BREAKING NEWS
NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<     NEWS : “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ अभियान के तहत.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र की छात्राओं को सिखाए.. <<     NEWS : सतरंगी फूलों की झांकी के बीच कल्कि स्वरूप.. <<     NEWS : पौधारोपण और गौसेवा के साथ मनाया गया पूरण.. <<     KHABAR : कलेक्टर भव्या मित्तल की पहल पर मुंबई की.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश.. <<     KHABAR : बारिश की कामना को लेकर निकली शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : निजी स्कूल पर फीस के नाम पर अतिरिक्त वसूली.. <<     KHABAR : कांग्रेसी पार्षदों ने मंदिर के पास.. <<     देवास में ‘साइबर सेफ क्लिक 2.0’ अभियान,.. <<     KHABAR : बुनियादी सुविधाओं को तरसी उदय नगर कॉलोनी,.. <<     BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस.. <<     NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से.. <<     BIG NEWS : बेटे ने छोड़ा बेसहारा, 10 महीने से भरण-पोषण.. <<     देवास में आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 10:34 am
BIG NEWS : अमरवाड़ा, मोहखेड और परासिया में कुदरत का कहर, ओलावृष्टि से हजारों किसानों की फसलें तबाह, खेतों में पहुंचे नकुलनाथ, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। मंगलवार को हुई ओलावृष्टि में अमरवाड़ा ब्लॉक में सर्वाधिक नुकसानी झेलना पड़ा है। यहां मोहली, राहीवाड़ा, गौलीढाना, सालीवाड़ा, लछुआ, बड़ेगांव, संगोनिया, पटनिया और मन्दानगढ़ में करीब एक घंटे जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे पूरा गांव बर्फ से ढक गया।


ओलावृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद द हो गई हैं। किसानों ने बताया कि यहां आंवले के बराबर ओले गिरे हैं। इसके चलते क्षेत्र में सभी किसानों को नुकसानी का सामना करना पड़ा है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की रबी मौसम की फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी है।


प्रभावित क्षेत्रों का सांसद नकुलनाथ ने हवाई सर्वेक्षण कर वस्तुस्थिति देखी। साथ ही मोहखेड़ ब्लॉक में गांवों में पहुंचकर खेतों में पीड़ित किसानों से चर्चा कर क्षति के संबंध में जानकारी ली। खेत से ही प्रशासनिक अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा कर अविलंब सर्वे कराकर प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही।


गौरतलब है कि तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश के चलते पेड़ पौधे धराशायी होकर विद्युत तारो ने सांसद नाथ ने प्रशासनिक अमले से क्षतिग्रस्त फसलों के सर्वे एवं चुनाव के बाद तत्काल किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों के संपूर्ण सर्वे की बात कही।


उमरेठ में तरबूज की फसल हुई तबाह
बीते दिन हुई ओलावृष्टि में परासिया विधानसभा में भी मौसम की मार किसानों को झेलनी पड़ी है। यहां उमरेठ तहसील के ग्राम रिधोरा, पाठा, गुलबा, छाबड़ी, बिजोरी, गुमाई , गाजनडोह, परसोली, कन्हरगांव सहित अन्य ग्रामों में ओलावृष्टि से गेंहू, चना की फसल बर्बाद हुई। तो वही तरबूज और डंगरे की फसल भी बर्बाद हो गई। जिसके चलते किसानों को लाखों रुपए की क्षति का सामना करना पड़ा है।


सर्वे के लिए गठित की संयुक्त टीम
जिले में मौसम की मार से बर्बाद किसानों को जल्द ही राहत पहुंचाने अब प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा सभी एसडीएम को जल्द सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए गए है। तो वही एसडीएम द्वारा सर्वे हेतु सयुंक्त दल का गठन भी कर दिया गया है।


चर्चा में जिला कृषि उपसंचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में फसल नुकसानी की रिपोर्ट तैयार करने राजस्व, कृषि, उद्यानिकी और पंचायत विभाग के सयुंक्त अमले की ड्यूटी लगाई गई है। जिनसे जल्द से जल्द सर्वेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए है।


दो दिन छाए रहेंगे बादल, फिर खुलेगा मौसम
जिले में दो दिन और संकट के है। मौसम विभाग की माने तो दो दिन और आसमां में बादल छाये रहेंगे। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना कम है। किन्तु बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते किसान चिंतित है।


चर्चा में मौसम वैज्ञानिक संत कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 20 और 21 मार्च को भी हल्के बादल छाये रहेंगे। जिसके पश्चात आसमा साफ होगा। साथ ही किसानों को बिगडे मौसम के मिजाज से राहत मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE