जावरा। अंतरराष्ट्रीय हैप्पीनेस डे के उपलक्ष्य पर जावरा उप जेल में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर जी की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के समन्वयक एवं प्रशिक्षक एसएन धाकड़ एवं प्रशिक्षक दीपेश मनसुखानी द्वारा 13 मार्च से 8 दिवसीय प्रिजनर स्मार्ट कोर्स का आयोजन किया गयाकोर्स मे प्रतिभागियों ने व्यायाम, प्राणायाम के साथ विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया सीखी प्रतिभागियों ने अंतिम दिन अपने अनुभव मे बाताया की यह कोर्स कल्पना से परे है, और हम सबने विपरित परिस्थितियों में भी खुश रहना सीख लिया, हम तनाव एवं चिंता से मुक्त हो गया इस अवसर पर सत्संग का आयोजन किया गया, गिटार वादक दीपेश मनवानी द्वारा मनमोहक भजन और फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी गई तेज पाल मौर्य द्वारा हास्य विनोद करते हुवे आसान सिखाये गए उप जेल अधीक्षक डीएस चंद्रावत ने अपने धन्यवाद उद्बोधन मे बताया कि उनके कार्यकाल में जावरा जेल मे ये तीसरा कोर्स है, हर बार हमारे बंदियों को कुछ नया सीखने को मिला। बंदियों के चेहरे की प्रसन्नता और उनके द्वारा लिए गए संकल्प को देख कर मुझे बहुत खुशी हुई।जेल के सभी लोक सेवकों, ने आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार को बहुत धन्यवाद दिया उपरोक्त जानकारी दीपेश मनसुखानी द्वारा प्रेषित की गयी ।