देवास। प्रतापनगर क्षेत्र में ओर अंबेडकर नगर में पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए करीब 6 हजार किलो महूआ लहान व ड्रमों में बनाई जा रही डेढ़ सो लीटर कच्ची शराब को जब्त किया गया। टीम ने महूआ लहान को मौके पर ही जेसीबी की सहायता से नष्ट करवा दिया। सुबह पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की करीब 60 लोगों की टीम प्रतापनगर क्षेत्र में पहुंची और दबिश दी। इस दौरान टीम पहुंचने के पहले ही आग की भट्टी में कच्ची शराब बनाने वाले लोग मौके से भाग निकले। टीम द्वारा आसपास के घरों की चौकिंग भी की गई लेकिन पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा। मामले में सीएसपी दीशेष अग्रवाल ने बताया कि थाना सिविल लाईन व कोतवाली थाना क्षेत्र में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके लिए संयुक्त टीम बनाई गई और आबकारी व पुलिस टीम द्वारा 6 हजार किलो महूआ लहान और डेढ़ सो लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। जो मोके पर ही नष्ट किया गया। आरोपी फिलहाल फरार है।