BREAKING NEWS
KHABAR : सीएम के कालापीपल दौरे को लेकर ट्रैफिक.. <<     KHABAR : स्वर्गीय सुरेशजी झंवर के निधन के बाद.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों.. <<     KHABAR : 148 फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित.. <<     BIG NEWS : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, मंदसौर जिले की.. <<     क्लीन आबू-ग्रीन आबू' की मुहिम तेज, माउंट आबू.. <<     NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<     NEWS : “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ अभियान के तहत.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र की छात्राओं को सिखाए.. <<     NEWS : सतरंगी फूलों की झांकी के बीच कल्कि स्वरूप.. <<     NEWS : पौधारोपण और गौसेवा के साथ मनाया गया पूरण.. <<     KHABAR : कलेक्टर भव्या मित्तल की पहल पर मुंबई की.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश.. <<     KHABAR : बारिश की कामना को लेकर निकली शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : निजी स्कूल पर फीस के नाम पर अतिरिक्त वसूली.. <<     KHABAR : कांग्रेसी पार्षदों ने मंदिर के पास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 2:39 pm
KHABAR : बूथ विजय अभियान में महिलाओं से किया संवाद, जिलाध्यक्ष ने महिलाओं से बोला मोदी का राम-राम, 22 तक चलेगा अभियान, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ विजय अभियान के सातवे दिवस भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने वार्ड 6 के बूथ क्रमांक 27 पर पहुंच बूथ पर रह रही महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक में महिलाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राम राम कहकर लोकसभा चुनाव में मोदी जी का सहयोग करने का आग्रह किया।


मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में गुना जिले के सभी 1092 बूथों पर बूथ विजय अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 13 मार्च से आरंभ होकर 22 मार्च तक चलेगा। इस अभियान में विधायक, मंत्री, जनप्रतिनिधि सहित पार्टी के वरिष्ठ जन 10 दिनों तक 2 घंटे का समय दे रहे हैं। बूथ पर पार्टी द्वारा प्राप्त 10 करणीय कार्य कर मोदी बूथ बनाकर कांग्रेस मुक्त बूथ के अभियान में लगे हुए हैं।


मीडिया प्रभारी ने बताया कि बूथ विजय अभियान के सातवे दिवस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने अपने बूथ पट पहुंच 2 घंटे रुककर महिलाओं से चर्चा की ओर उन्हे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे बताया। इस अवसर पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, वार्ड 6 के पार्षद ओम प्रकाश कुशवाह, बूथ 27 के अध्यक्ष विकास शर्मा, बूथ बीएलए लबी रजक सहित बूथ पर निवासरत महिला बहने एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE