नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच के भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने आज बुधवार को सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ के दफ्तर का घेराव कर दिया। इस दौरान पार्षदों ने घेराव कर सीएमओ को जमकर लताड़ लगाईं और कहा कि हमें 125 करोड़ की सिंधी कालोनी वाली जमीन की फ़ाइल क्यों नहीं दिखाई जा रही। इस दौरान पार्षद नपा के अधिकारी टेकचंद बुनकर को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पार्षदों में योगेश प्रजापति , मोनू लॉक्स, जीनू मेहता, किरण शर्मा, वीरेंद्र पाटीदार, नीरज अहीर, कमल शर्मा, ओम दीवान बलवंत यादव रामचंद्र धनगर आदि मौजूद है।