गुना। लोकसभा का चुनाव हमारे सामने है और भाजपा ने गुना लोकसभा चुनाव में हमारे भाजपा प्रत्यासी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उतारकर हमे पेनेल्टी स्टोक दिया है। जिस प्रकार हांकी के मैच में पेनेल्टी स्टॉक मिलता है तो गोल होना तय है। इसलिए हम सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर 10 प्रतिशत बोट बड़ाकर गुना लोकसभा चुनाव को प्रदेश में इतिहासिक जीत दर्ज करे । इसके लिए हमारे पास बूथ विजय की योजना होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार की जन हितैषी योजना की चर्चा हम घर घर करे। लाभार्थियों से प्राप्त योजनाओं को याद दिलाएं। नव मतदाताओं से चर्चा करे की आप 18 साल के हो गए और 18 वी लोकसभा में आप पहली बार मतदान करने जा रहे हे। हमारा बूथ का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 370 से अधिक वोट बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर हर घर पहुंचे रूउक्त बात भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा ने बजरंग गड़ मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कही।