BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<     KHABAR : सीएम के कालापीपल दौरे को लेकर ट्रैफिक.. <<     KHABAR : स्वर्गीय सुरेशजी झंवर के निधन के बाद.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों.. <<     KHABAR : 148 फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित.. <<     BIG NEWS : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, मंदसौर जिले की.. <<     क्लीन आबू-ग्रीन आबू' की मुहिम तेज, माउंट आबू.. <<     NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2024, 1:00 pm
BIG NEWS : होली से पहले नीमच-मंदसौर को मिली स्पेशल ट्रेन की सौगात, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, जानिये कब से चलेगी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रेलवे ने वलसाड-हिसार के बीच एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का फैसला किया है। यह ट्रेन 23 और 24 मार्च को संचालित होगी। इसके साथ ही इसमें स्पेशल किराया भी लगेगा। यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ से होकर गुजरेगी। ऐसे में होली के पर्व पर शहरवासियों को इसका फायदा मिलेगा।

आगामी होली के पर्व को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली वलसाड-हिसार स्पेशल ट्रेन का 23 को को संचालन होगा। दोनों स्टेशनों के बीच एक-एक फेरा होगा। साथ ही इसमें स्पेशल किराया भी लगेगा। गाड़ी संख्‍या 09091 वलसाड-हिसार स्‍पेशल, शनिवार को वलसाड से देर रात 00.20 बजे रवाना होगी। जो रतलाम मंडल के दाहोद (05.03/05.05, शनिवार), रतलाम (06.45/06.55), मंदसौर (08.30/08.32), नीमच (09.18/09.20) होते हुए शनिवार सुबह 10.40 पर चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। चित्तौड़गढ़ से यह ट्रेन 10.50 पर रवाना होकर शनिवार को ही रात के 23.40 बजे हिसार पहुंचेगी।

हिसार से आने के दौरान शाम को पहुंचेगी ट्रेन
इसी तरह, गाड़ी संख्‍या 09092 हिसार- वलसाड़ स्‍पेशल ट्रेन रविवार को हिसार से 7 बजे रवाना होगी। रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ शाम को 19.20 पर पहुंचेगी और वापस 19.30 पर रवाना होकर नीमच (20.50/20.52), मंदसौर (21.42/21.44), रतलाम (23.15/23.25), दाहोद (00.55/00.57, सोमवार) होते हुए सोमवार सुबह 7 बजे वलसाड पहुंचेगी।

इस स्टेशनों पर होगा ठहराव
इस ट्रेन में 20 स्लीपर श्रेणी के कोच रहेंगे। इसका दोनों दिशाओं में सूरत, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी और भिवानी स्टेशनों पर ठहराव होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE