गुना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 स्वीप गतिविधि अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियां जारी हैं। इसी क्रम में स्वीप गतिविधि अंतर्गत मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गुना अंतर्गत विकासखंड राघौगढ़ के ग्राम भुलाय में स्व-सहायता समूह की दीदीयों एवं स्टाफ द्वारा मानव श्रृंखला एवं शपथ के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदान शपथ कराई गई।
इसी तरह नगर परिषद आरोन के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र क्रमांक 193, 194 एवं 200 पर 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं का सम्मान किया गया। मतदान अवश्य करें, ये शपथ का आयोजन किया गया। दिलवर खान के द्वारा मतदान शपथ दिलाई गई। उक्त स्वीप गतिविधि में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कार्यालय समस्त कर्मचारी, अन्य विभाग कर्मचारी, नगर आरोन के आम नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका, समस्त मतदान केंद्र बीएलओ एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे। स्वीप गतिविधि नोडल अधिकारी गौरव झा द्वारा 7 मई को आवश्यक रूप से शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए अपील की गई।
इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राघोगढ़ के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप गतिविधि अंतर्गत शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में आज मानव श्रृंखला गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। बीआरसीसी राजेंद्र सिंह चौहान एवं प्राचार्य मंजू चंद्रावत द्वारा सभी बच्चों को जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।