गुना। भारतीय जनता पार्टी ने अपना 45वां स्थापना दिवस प्रदेश के सभी 64,523 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी का ध्वज फहराते हुए भाजपा की रीति-नीति का प्रसार कर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की भाजपा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर गुना जिले के 1095 बूथों पर पार्टी कार्यक्रताओं ने बूथ पर झंडा वंदन किया और सभी ने 6 घंटे का समय देकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं की हितग्राहीयों से चर्चा कर बूथ विजय का संकल्प लिया। इसी के तहत आज जिला मुख्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा ने केंट मंडल के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्ति केंद्र पर पहुंच कार्यक्रताओं के साथ बैठक ली बैठक से पूर्व शर्मा ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाते हुए कार्यक्रताओं बूथ विजय का मंत्र दिया।