झाबुआ। शनिवार को झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने चुनाव ड्यूटी में तैनात प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया है। उन्होंने आदेश में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी और अधिकारियों को स्वयं का घोषणा पत्र देने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को एक घोषणा पत्र देना होगा कि वो वर्तमान चुनाव में किसी प्रत्याशी का नजदीकी रिश्तेदार नहीं है। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को चुनाव आयोग के प्रारूप में अपना एक घोषणा पत्र देना होगा।
घोषणा पत्र में इस आशय की घोषणा करनी होगी कि चुनाव लड़ प्रत्याशी से मेरा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबन्ध नहीं है। यदि वह कर्मचारी या अधिकारी का किसी भी प्रत्याशी का नजदीकी रिश्तेदार है तो उसे घोषणा पत्र में उस प्रत्याशी का नाम बताना होगा। इसके साथ ही उसे प्रत्याशी से रिश्ते की जानकारी भी घोषणा पत्र में देनी होगी।